फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Angry woman commits suicide

Mahoba: पति से कहासुनी पर नाराज महिला ने फंदा लगाकर दी जान, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Feb 2024 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Feb 2024 09:57 PM IST
सार

यूपी के महोबा में महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Mahoba: Angry woman commits suicide
घटना के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के कस्बा जैतपुर में एक महिला ने पति से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कस्बा जैतपुर के बाईपास मार्ग निवासी अशोक कुमार सोनी मुख्य बाजार में स्टील बर्तन की दुकान किए हुए हैं, जबकि पत्नी पुष्पा (35) ब्लॉक कार्यालय के पास बर्तन की दुकान किए हुए हैं। सोमवार रात दंपती व उनके तीनों बच्चे कमरे में भोजन करने के बाद लेट गए।

विज्ञापन


पुष्पा अपने मायके फोन पर बात करने लगी तो पति ने मना किया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। देर रात महिला ने कमरे से निकलकर बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे में जाकर रोशनदान से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब पति जागा तो बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी होने पर पड़ोस में रहने वाले भाई बबलू को फोन करके बुलाया। भाई अंदर पहुंचा और कुंडी खोली तो दूसरे कमरे में जाकर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed