फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident Head on collision between dumpers on the highway driver killed and another seriously injured

Mahoba Accident: हाईवे पर डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत,  चालक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, झांसी रेफर

Sun, 31 Aug 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:07 PM IST
सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई बस स्टैंड के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Mahoba Accident Head on collision between dumpers on the highway driver killed and another seriously injured
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर शनिवार की देर रात बरबई बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना में दोनोंं डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई से गिट्टी लादकर एक डंपर रात करीब दो बजे कानपुर जा रहा था। तभी हाईवे पर बरबई के पास कानपुर की ओर से आ रहे आलू लदे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डंपरों के चालक केबिन में फंस गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

गंभीर हालत में चालक झांसी रेफर
दोनों वाहनों के चालकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने आलू लदे डंपर के चालक कार्तिक वी. (40) सुंधापुरम, कावेरी पट्टनम, कृष्णागिरि, तमिलनाडु को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे डंपर चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed