{"_id":"67aed7598ef5fd6614021b72","slug":"mahoba-accident-car-collided-with-a-truck-parked-on-highway-one-dead-and-five-injured-two-referred-to-jhansi-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत और पांच घायल, दो गंभीर हालत में झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत और पांच घायल, दो गंभीर हालत में झांसी रेफर
Fri, 14 Feb 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:12 AM IST
सार
Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बरात में शामिल होने जनपद चित्रकूट जा रहे दोस्तों से भरी कार बांदा रोड पर कबरई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
जनपद छतरपुर के अलीपुरा गांव निवासी भोले राजा की बारात चित्रकूट गई थी। इसमें शामिल होने के लिए छह दोस्त स्कॉर्पियो कार से चित्रकूट जा थे। तभी खनिज बैरियर के पास कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार में सवार लोग फंस गए।
विज्ञापन
दो को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने गोपाल सिंह (35) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में विशाल, प्रांजल, नारायण, अंकित और अतुल शामिल हैं। इनमें से अंकित और अतुल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। सीओ सीटी दीपक दुबे का कहना है कि खड़े ट्रक से कार टकराने से हादसा हुआ। एक व्यक्ति की मौत हुई है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन