{"_id":"647c87463c6f9479cf087525","slug":"mahoba-abducted-and-gang-misdeed-with-teenager-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले आरोपी
Sun, 04 Jun 2023 06:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:18 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा जिले में थाना कबरई के एक गांव में किशोरी को दरवाजे से अगवाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने घटनास्थल पहुंच जांच की। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात परिजनों के साथ आंगन में सो रही थी। देर रात दरवाजे की कुंडी बजने पर किशोरी जाग गई और दरवाजे खोलने गई। तभी दो युवक उसे खींचकर समीप के विवाहघर ले गए और अंदर से कुंडी बंदकर ली। इस दौरान दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। देर रात आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सुबह करीब चार बजे जब छत पर सो रहा पिता जागा तो किशोरी को गायब देख खोजबीन की। किशोरी समीप के बरातघर के पास अचेत अवस्था में मिली। पिता ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ रामप्रवेश राय, थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लवलेश और राहुल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी का कहना है कि दो युवकों द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी गांव के हैं और लड़की को पहले से जानते थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।