{"_id":"68e539f8e4ff4fa623005ad1","slug":"mahoba-a-young-man-consumed-poison-after-writing-goodbye-on-facebook-death-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: फेसबुक पर अलविदा लिख युवक ने खाया जहर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: फेसबुक पर अलविदा लिख युवक ने खाया जहर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 07 Oct 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:35 PM IST
सार
फेसबुक की डीपी पर युवक ने वेलकम मौत का लोगो लगाया और पोस्ट पर अलविदा लिखकर जहर खा लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा के ऊदल चौक निवासी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक पर न सिर्फ अलविदा की पोस्ट की बल्कि डीपी पर वेलकम मौत का लोगो लगाया। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ऊदल चौक निवासी ध्रुव कटारे (25) ने सोमवार की देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर अलविदा की पोस्ट की। कई दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। चर्चा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह कदम उठाया। हालांकि परिजन इस विषय में कुछ भी बोलने से इन्कार करते रहे। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों ने युवक के बीमार होने की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।