फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba 75 people fell ill after eating food at a wedding complained of vomiting diarrhea and dizziness

Mahoba: शादी में खाना खाने से 75 लोग बीमार, उल्टी-दस्त के साथ चक्कर की शिकायत, स्वास्थ्य टीम ने शुरू किया इलाज

Tue, 13 May 2025 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 01:55 PM IST
सार

Mahoba News: थाना महोबकंठ में शादी के बाद आयोजित भोज में खाना खाने से 75 लोग बीमार हो गए। घी चुपड़ी रोटी खाते ही लोगों को उल्टी, दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू किया है।

विज्ञापन
Mahoba 75 people fell ill after eating food at a wedding complained of vomiting diarrhea and dizziness
गांव में शिविर लगाकर बीमार लोगों का इलाज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के परारजौनी गांव में शादी समारोह के बाद आयोजित सामूहिक भोज में खाना खाने के बाद 75 लोगों की हालत बिगड़ गई। घी चुपड़ी रोटी खाते ही उल्टी, दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत होने पर खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर उपचार शुरू किया। जिन लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें भर्ती कर ड्रिप लगाई गई। परारजौनी गांव निवासी गयाप्रसाद उर्फ बबलू की बेटी वंदना की 10 मई को शादी थी।

विज्ञापन

शादी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक भोज (मेहर की रस्म) किया जाता है। सोमवार की रात आयोजित भोज में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए। खाने में दाल, चावल और रोटी परोसी गई। भोजन करने एक घंटे बाद से ही कुछ लोगों को दिक्कत होने लगी। देर रात तक सभी को उल्टी, दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई।  एक के बाद एक 75 लोगों की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की
सूचना मिलते ही सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. आशीष के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। बीमार लोगों ने बताया कि घी चुपड़ी रोटी खाने से यह दिक्कत हुई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परिषदीय विद्यालय व सार्वजनिक स्थान पर लेटाकर दवा, इंजेक्शन व ड्रिप लगाई। खाद्य विभाग की टीम ने घी के डिब्बों और अन्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। बीमार लोगों में राजकुमारी, कल्पना, शिवचरन, मनोज, मंजरी, मीरा, जयंती, मिथलेश, कमलेश, शिवम, राघवेंद्र, शिवपाल, शैलेष, अमित, अंश, अंशुल, उपेंद्र, सूर्यांश समेत 75 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed