{"_id":"688fad4bea62730fd20a3e34","slug":"magic-collided-with-a-parked-dcm-two-injured-kanpur-news-c-214-1-knj1006-135258-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खड़ी डीसीएम में मैजिक ने मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खड़ी डीसीएम में मैजिक ने मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
सकरावा। थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर रविवार को चालक ने लघु शंका करने के लिए डीसीएम खड़ी कर दी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक चालक समेत दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सैफई भेज दिया है।
श्रावस्ती जिले के थाना हरदत नगर के गणेशपुर निवासी नंदकिशोर डीसीएम चालक है। वह लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। थाना क्षेत्र में लघु शंका करने के लिए उसने डीसीएम को पीली पट्टी पर खड़ा कर दिया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक राजेश वर्मा निवासी ग्राम गौरथनया थाना धनीपुर जिला गोंडा तथा उसका साथी राजू गाड़ी में दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं सेफ्टी टीम इंचार्ज अखिलेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए सैफई भेज दिया। वहां राजू की हालत गंभीर है। वहीं, हाईवे कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया है।