{"_id":"5cf551ebbdec22070e2bd903","slug":"magadh-express-air-conditioning-system-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में दिल्ली से बगैर एसी मरम्मत किए भेज दी मगध एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में दिल्ली से बगैर एसी मरम्मत किए भेज दी मगध एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 03 Jun 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में खराब हुआ ट्रेन का एसी तो यात्रियों ने काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जिस मगध एक्सप्रेस में एसी खराब होने से दो घंटे हंगामा हुआ था, उसी ट्रेन को सोमवार को बिना मरम्मत और बैट्री चार्ज किए दोबारा नई दिल्ली से भेज दिया गया। दिल्ली से कानपुर तक यात्री उबल गए और सोमवार सुबह जब ट्रेन सेंट्रल पहुंची तो एसी कोच के यात्रियों ने ट्रेन को बार-बार रोककर हंगामा किया।
सेंट्रल पर बैट्री चार्ज कर ट्रेन को रवाना किया। रविवार को बिहार से आई मगध एक्सप्रेस के यात्रियों ने एसी काम न करने पर सेंट्रल स्टेशन में हंगामा किया था। यहां से एसी कोच की बैट्रियों को चार्ज कराकर ट्रेन को नई दिल्ली भेजा गया था। र्नई दिल्ली पहुंचने पर ट्रेन को बिना मरम्मत के वाशिंग लाइन में खड़ा कर दिया गया।
रात में जब वहां से ट्रेन चली तो ट्रेन के ए-1, बी-1 और बी-2 कोच में एसी काम नहीं कर रहे थे। कोच अटेंडेंट ने कहा कि अभी कुछ दूर चलने पर बैट्री चार्ज हो जाएगी लेकिन रास्ते भर यात्री गर्मी से बुरे हाल रहे। ट्रेन सुबह 5:06 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा किया। तड़के की वजह से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। चार बार चेन पुलिंग की गई तो इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी पहुंचे और बैट्रियों को चार्ज कर ट्रेन रवाना की गई।