{"_id":"6140940529cd5c0bf66ac121","slug":"mafia-don-mukhtar-ansari-health-deteriorated-in-banda-jail-admitted-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, चार विशेषज्ञों की टीम ने किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, चार विशेषज्ञों की टीम ने किया इलाज
Tue, 14 Sep 2021 05:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Sep 2021 05:54 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी की रूटीन जांच के लिए तीन दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के तीन डाक्टरों की टीम जेल गई थी। तब उन्होंने दांत दर्द की शिकायत बताई थी। लेकिन दांत का इलाज विशेष चेयर में ही हो सकता था। इसलिए टीम जेल में इलाज नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दांत दर्द ने बेचैन कर दिया। मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा में उन्हें बज्र वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चार विशेषज्ञों की टीम ने दांतों की सफाई और इलाज किया।
इलाज में करीब 40 मिनट का समय लगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दंत रोग विभाग के इर्दगिर्द किसी अन्य को जाने नहीं दिया गया। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से सात अप्रैल को जेल लाया गया था। तब से वह जेल में ही हैं।
सोमवार की रात दांत में भीषण दर्द होने पर मुख्तार ने जेल अफसरों से इलाज की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, अधिक दर्द होने से रातभर वह सोया भी नहीं थाथे जेल से मिली टेबलेट खाकर दर्द बर्दाश्त किया। जेल अफसरों की सूचना पर भारी पुलिस बल की सुरक्षा में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे मुख्तार को बज्र वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कालेज के दंत रोग विभाग में मुख्तार को सीधे ले जाया गया और इलाज शुरू हुआ। दंत रोग विशेषज्ञ डा. शरद के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने इलाज किया।
जिस दांत में कैविटी और खाना फंस रहा था उसकी अच्छे से सफाई की गई। डॉक्टरों की टीम में डा. शरद के अलावा डा. हरिमूरत, डा. जूही यादव व डा. विनोद शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मुख्तार अंसारी को रूटीन जांच के लिए तीन दिन पूर्व मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों की टीम जेल गई थी।
तब उन्होंने दांत दर्द की शिकायत बताई थी, लेकिन इलाज विशेष चेयर में ही हो सकता था, इसलिए टीम जेल में इलाज नहीं कर सकी थी। जेलर पीके तिवारी ने बताया कि लगभग 4.30 बजे मुख्तार को जेल में वापस दाखिल किया गया।