{"_id":"62f7f9e0c5bbab796f2d0ee1","slug":"maa-tujhe-pranam-amar-ujala-s-vande-bharat-car-rally-today-cultural-competitions-will-be-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: भारत माता की जय के साथ निकाली अमर उजाला की वंदे भारत कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: भारत माता की जय के साथ निकाली अमर उजाला की वंदे भारत कार रैली
Sun, 14 Aug 2022 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:28 PM IST
सार
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज वंदे भारत कार रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह 11 बजे अमर उजाला के फजलगंज कार्यालय से शुरू हुई, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए अटल घाट पहुंची
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 11 बजे वंदे भारत कार रैली निकाली गई। रैली अमर उजाला कार्यालय फजलगंज से विजय नगर सब्जी मंडी तिराहा, नमक फैक्ट्री चौराहा, छपेड़ा पुलिया, नौ नंबर क्रॉसिंग, गुरुदेव चौराहा, जुगल देवी स्कूल और चिड़ियाघर चौराहा होते हुए अटल घाट पहुचीं।
विज्ञापन
हाथ मे तिरंगा लेकर सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए। यहां पर स्लोगन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, बेस्ट डेकोरेटेड कार का आयोजन किया गया। रैली की कोऑर्डिनेटर उदिता शर्मा, रैली एडवाइजर विमलेश शंकर रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स में डॉ. राजेश कुमार गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव और राजेंद्र अवस्थी रहे। संगीता अग्रवाल, निर्मला सिंह, जूही, मांगलिक, रोटरी गवर्नर पवन अग्रवाल (काशीपुर) और रश्मि गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम को भारत विकास परिषद, इनर व्हील क्लब 311, रोटरी क्लब 3110 और भारत तिब्बत सहयोग संस्था के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन