फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   maa tujhe pranaam freedom parade organised by amar ujala on august 15th

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड’ 15 अगस्त को

Sun, 30 Jul 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranaam freedom parade organised by amar ujala on august 15th
डेमो
अमर उजाला और जिला प्रशासन के सहयोग से 15 अगस्त को होने वाली ‘मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड’ के लिए कानपुर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहरवासियों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फ्रीडम परेड की रूपरेखा तैयार करने के लिए शनिवार को शहर के उद्यमियों, कारोबारियों, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक संगठनों के साथ अतुल माहेश्वरी मार्ग (शास्त्री नगर) स्थित भाग्यराज पैलेस में मीटिंग हुई। 
विज्ञापन


रैली में भागीदारी के लिए सभी का उत्साह देखते बना। वर्ष 2004 से रैली के कारवां को आगे बढ़ाने वाले देशभक्ति के जज्बे से लबरेज सहयोगियों ने कहा कि वे रैली के 30 किलोमीटर रूट को सजाएंगे, संवारेंगे। स्टॉल लगाकर, फूल बरसाकर रैली का जगह-जगह स्वागत करेंगे। कई लोगों ने रैली में झांकियों के साथ शामिल होने की बात कही। शहर के सभी वर्गों के प्रमुख संगठनों के साथ बैठक में अमर उजाला की ओर से सबसे पहले मां तुझे प्रणाम रैली की रूपरेखा बताई गई। रैली से पूर्व पांच दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों, स्लोगन, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन, राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड, डांस कॉम्पटीशन आदि की जानकारी दी गई। संगठनों के सुझावों को शामिल किया गया। ‘अमर उजाला’ आजादी के महापर्व पर कानपुर में बीते 13 साल से मां तुझे प्रणाम रैली का आयोजन कर रहा है। इस बार 14 वें आयोजन में भी नए उत्साह, जोश और नए लोगों को जोड़ने की मुहिम के साथ भव्य रैली आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


यहां से गुजरेगी फ्रीडम परेड 
मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड मोतीझील से शुरू होकर मेडिकल कालेज पुल से होते हुए काकादेव थाना, देवकी चौराहा, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर क्रॉसिंग, रावतपुर चौराहा, कंपनी बाग चौराहा (नवाबगंज), राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझावर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर-5, जरीब चौकी, सीसामऊ, थाना बजरिया, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, मरियमपुर चौराहा, अमर उजाला कार्यालय। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ परिवर्तन 
इस बार मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड मोतीझील से शुरू होकर मेडिकल कालेज पुल से होते हुए काकादेव थाना, देवकी चौराहा, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर क्रॉसिंग, रावतपुर चौराहा, कंपनी बाग चौराहा (नवाबगंज), राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर से भी होकर गुजरेगी। संगठनों और स्थानीय लोगों की मांग पर परेड का यह रूट बढ़ाया गया है। 

ये कार्यक्रम होंगे 
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता 10 अगस्त को, तस्वीर आजादी की ड्राइंग कॉम्प्टीशन 12 अगस्त को, फैंसी ड्रेस कॉम्प्टीशन 12 अगस्त को, राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड 12 अगस्त को, डांस कानपुर डांस कॉम्प्टीशन 13 अगस्त को होगा। रैली में जो झांकियां शामिल होंगी उनमें तीन सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 


प्रायोजक व सह प्रायोजक
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हैं। सह प्रायोजक गुलमोहर पब्लिक स्कूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, लॉ मिलिटेयर अकादमी, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीवी रमन इंटरमीडिएट कॉलेज, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, जेट निटवियर लिमिटेड, आनंद बिल्डर्स, मरटोलिया बिल्डर्स, डॉ. गुप्ता, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा.लि., संजीव जैन (नेताजी), नीलिका आई ड्रॉप, मोहिनी टी, बावर्ची। 

- अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड’ 15 अगस्त को
- शहर के उद्यमियों, कारोबारियों, धार्मिक संगठनों ने भरा उत्साह
-30 किमी रैली के रूट को सजाएंगे, स्टॉल लगाएंगे, फूल बरसाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed