फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lovers high drama in police station

थाने में एक साथ जीने मरने पर अड़ गए प्रेमी युगल, फिर हुआ कुछ ऐसा 

Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
 Lovers high drama in police station
थाने में परिजनों के साथ प्रेमी-प्रेमिका।
यह फ‌िल्मी कहानी नहीं बल्क‌ि हकीकत है एक प्रेमी युगल की... प‌िछले महीने बिना बताए घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस फिरोजाबाद से पकड़ लाई। थाने में प्रेमी युगल एक साथ जीने मरने पर अड़ गए। फ‌िर हुआ कुछ ऐसा...
विज्ञापन


औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के गोहना गांव निवासी रामकिशन की पुत्री लक्ष्मी देवी एक माह पूर्व सलेमपुर गांव में अपने मामा रामचंद्र के यहां आई थी। इसी गांव में अटसू निवासी सुधीर उर्फ कल्लू अपने जीजा बबलू के घर आया था। पड़ोस के होने की वजह से दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहते थे और फिर यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों घर वालों को बिना बताए कहीं चले गए।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने कल्लू के ‌ख‌िलाफ थाना अछल्दा में लड़की को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर दी। इसके बाद अछल्दा पुलिस गुरुवार को प्रेमी जोड़े को फिरोजाबाद से पकड़ लाई। प्रेमी युगल ने बताया कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। परिजन भी थाने आ गए। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों के परिजन शादी को राजी हो गए। इसके बाद परिजनों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed