{"_id":"61c36b45bb115f2af2639bb0","slug":"lover-killed-girl-kanpur-news-knp6711144157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने चाकू से गोदकर की युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने चाकू से गोदकर की युवती की हत्या
विज्ञापन
अनीता की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव में शौच के लिए खेत पर गई युवती पर प्रेमी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाने तक दम तोड़ दिया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि युवती एक साल से प्रेमी से मिल नहीं रही थी, जिससे वह नाराज था।
ककरा गांव निवासी अनीता (18) बुधवार शाम शौच के लिए खेत गई थी। वहां गांव के ही युवक ने अनीता के सिर व चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और उसे मरणासन्न छोड़कर भाग गया।
अनीता को घायल देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अनीता के तीन बड़े भाई हैं। भाई सौरभ ने बताया कि अनीता का गांव के ही गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर परिजनों ने उसे समझाया था। अनीता ने लगभग एक साल पहले से युवक से मिलना छोड़ दिया था। आरोपी युवक इसको लेकर नाराज चल रहा था। मौका मिलने पर उसने अनीता पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।