{"_id":"6231976f95d0cb286b53afc2","slug":"lover-couple-tried-to-commit-suicide-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, युवती के ताऊ ने गेट पर जड़ा ताला, घर में बंद प्रेमी युगल ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, युवती के ताऊ ने गेट पर जड़ा ताला, घर में बंद प्रेमी युगल ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान
Wed, 16 Mar 2022 01:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:29 PM IST
सार
कानपुर में एक ही फंदे पर लटके प्रेमी युगल की पुलिस सक्रियता से जान बच गई। दरअसल, युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, इसी दौरान युवती के ताऊ ने घर में बंद कर लिया। इसको लेकर युवक और युवती के परिजनों में मारपीट शुरू हो गई। इससे आहत प्रेमी युगल फंदे पर झूल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता की गल्लामंडी में पीआरवी की सक्रियता के चलते प्रेमी युगल की जान बच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर एक ही फंदे पर लटक रहे प्रेमी युगल को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीआरवी 787 के कमांडर आमिर हसन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:47 बजे सूचना मिली कि चित्रा डिग्री कॉलेज के पास दो पक्षों में विवाद हो गया है। सूचना के महज 10 मिनट के भीतर पहुंची पीआरवी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ले के रहने वाले युवक का पड़ोसी युवती से प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन
युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां युवती के ताऊ ने उसे घर में जाते हुए देख लिया था। इसके बाद ताऊ ने बाहर से ताला बंद कर दिया था। जानकारी के बाद युवक के घर वाले भी वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ताला खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। युवक के परिजनों ने युवती के ताऊ का पत्थर से सिर फोड़ दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रेमी युगल ने भी दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली।
इस बीच वहां पहुंची पीआरवी के सिपाहियों और नौबस्ता थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने दरवाजा न खुलते देख पड़ोसी की छत से झांककर देखा तो प्रेमी युगल पंखे से लटक रहे थे। इस पर पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस बीच वहां पहुंची पीआरवी के सिपाहियों और नौबस्ता थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने दरवाजा न खुलते देख पड़ोसी की छत से झांककर देखा तो प्रेमी युगल पंखे से लटक रहे थे। इस पर पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।