फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover couple commits suicide in auraiya up

यूपी: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, एक दिन पहले घर से गायब हो गए थे दोनों

Fri, 31 Dec 2021 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Dec 2021 12:37 PM IST
सार

औरैया में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Lover couple commits suicide in auraiya up
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अछल्दा रेलवे स्टेशन से घसारा स्टेशन के बीच पड़ने वाले गांव घाटमपुर रेलवे क्रासिंग के निकट डाउन रेलवे ट्रेक पर रेल पटरी ऊपर गर्दन रखकर प्रेमी युगल ने एक साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन मास्टर के फोन पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम पैतुआ निवासी सर्वेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार एवं किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम प्रेमी-प्रेमिका अपने घर से गायब हुए थे। शुक्रवार सुबह दोनों के शव मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों गुरुवार देर शाम से गायब थे। काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला। दोनों के शव रेलवे ट्रेक पर मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed