फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in GSVM Medical College campus

'अपराध की जड़ें अस्पताल तक', डॉक्टर की कनपटी पर तमंचा तानकर लूट, दहशत में डॉ. तुहीना

Mon, 01 Oct 2018 08:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
loot in GSVM Medical College campus
डेमो पिक
कानपुर में बेखौफ लुटेरों ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में जूनियर डॉक्टर तुहीना आलोक की कनपटी पर तमंचा सटाकर पर्स-मोबाइल लूट लिया। वे हास्टल से नाइट ड्यूटी के लिए बाल रोग विभाग जा रही थीं। वारदात से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने कुछ देर के लिए काम ठप कर दिया। 
विज्ञापन



डॉ. तुहीना मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में जूनियर रेजीडेंट (जेआर) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। रविवार रात करीब 1.30 बजे वह गर्ल्स पीजी हॉस्टल से स्कूटी से निकली थीं। हास्टल से चंद कदम की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझतीं कि इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरे ने उनका पर्स व मोबाइल छीन लिया और धक्का देते हुए वहां से भाग निकले। सड़क पर गिरने से वह चुटहिल भी हुई।
विज्ञापन

अगर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो वे नाइट ड्यूटी का बहिष्कार कर देंगे

loot in GSVM Medical College campus
डेमो पिक
इसके बाद डॉ. तुहीना बाल रोग विभाग पहुंची और घटना की जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव समेत अन्य साथियों को दी। घटना से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया और हंगामा करने लगे। डॉ. यशवंत ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है।
-देवेंद्र दुबे, इंस्पेक्टर स्वरूप नगर 

दहशत में जूनियर डॉक्टर 
वारदात के बाद से डॉ. तुहीना डरी हुई हैं। जूनियर डॉक्टरों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। चेताया कि अगर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो वे नाइट ड्यूटी का बहिष्कार कर देंगे। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में अवैध रूप से बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। अवैध कब्जे हटाने के लिए उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वारदात के बाद से जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed