{"_id":"5918a74f4f1c1b413a850d70","slug":"loot-and-husband-shot-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने दंपति को लूटा, पति को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने दंपति को लूटा, पति को मारी गोली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 May 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। बाइक से ससुराल जा रहे कानपुर निवासी दंपति को बीघापुर थानाक्षेत्र के बरवट गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट लिया। विरोध पर युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से परिजन उसे लेकर कानपुर चले गए।
कानपुर के कोयलानगर, सतबरी रोड मोहल्ला निवासी संजय कुमार (37) पुत्र गया प्रसाद रविवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी जनकदुलारी के साथ बाइक से बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। बरवट-बीघापुर मार्ग की ओर बाइक मोड़ते ही बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक किया। लुटेरों ने जनकदुलारी से बाइक के चेन कवर में उनकी पायल फंसने की बात कही। इस पर संजय ने बाइक रोक दी।
बाइक रुकते ही लुटेरों ने तमंचों के बल पर जनकदुलारी के गले से सोने की चेन और पर्स में रखे ढाई हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर संजय के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर गोली मार दी और भाग निकले। पत्नी ने मोबाइल से मायके में सूचना दी। साली राजरानी व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजय को पुरवा सीएचसी लाए।
विज्ञापन
सूचना पर पुरवा कोतवाल अरविंद सिंह सीएचसी पहुंचे। घायल संजय ने बताया कि लुटेरे हेलमेट लगाए थे। इससे पहचान में नहीं आ सके। घटना बीघापुर थानाक्षेत्र की होने से पुरवा कोतवाल ने बीघापुर एसओ को सूचना दी। बीघापुर थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि घायल युवक की पत्नी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।