फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lok sabha elections 2019: Amit shah and akhilesh Yadav rally today in unnao

लोकसभा चुनाव 2019: आज भाजपा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 25 Apr 2019 04:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Apr 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Amit shah and akhilesh Yadav rally today in unnao
अमित शाह और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अलग-अलग पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे। जिला प्रशासन ने दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम का प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। वैसे अमित शाह की जेड प्लस सुरक्षा है। इसके लिए एसपीजी ने भी शहर में डेरा डाल रखा है। एसपीजी ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। मैदान के आसपास बने मकानों पर सुरक्षाबल तैनात रहेगा। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 1:25 बजे रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा।
विज्ञापन


करीब एक घंटे रुकने के बाद 2:30 बजे वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने उनके कार्यक्रम में सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से शहर के जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वह करीब एक घंटे रुकेंगे और 4:45 बजे लखनऊ वापस जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का रोड-शो 27 को
कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी का कार्यक्रम भी फाइनल हो गया है। वह 27 अप्रैल को शहर आएंगी। इसके बाद रोड-शो में भाग लेंगी। रोड-शो सुबह 11 बजे से शास्त्री तिराहे से शुरू होगा। जो शहर का भ्रमण करेगा। इसके लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed