फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha election is related to the security of country said naresh agrawal lok sabha election 2019

नरेश बोले- देश की सुरक्षा से जुड़ा है लोकसभा चुनाव, अशोक वाजपेयी ने कहा- योजनाएं जाति-धर्म से ऊपर

Mon, 15 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election is related to the security of country said naresh agrawal lok sabha election 2019
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। जाति धर्म को भूलकर देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। रविवार को हरदोई जिले के सुरसा विकास खंड के बम्हनाखेड़ा, लालपालपुर और बावन विकास खंड के ग्राम भूराटीकुर में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के पक्ष में जनसभाओं में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कई बार ऐसे मौके आए जब भारत को विश्व में कमजोर आंका गया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विश्व में भारत मजबूत शक्ति के रूप में उभरा है।
विज्ञापन


भाजपा के राज्यसभा सदस्य पूर्व मंत्री डॉ. अशोक वाजपेयी ने हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में जनसभाएं कीं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जयप्रकाश को जिताने की अपील की। शनिवार देर शाम सांडी तिराहा स्थित एक कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित जनसभा में सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जाति धर्म से ऊपर उठकर संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed