फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lohia group had to burn garbage outside office expensive, pollution control board lodged FIR in Panki

लोहिया समूह को ऑफिस के बाहर कूड़ा जलाना पड़ा महंगा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दर्ज कराई एफआईआर

Sun, 03 Jan 2021 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Jan 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Lohia group had to burn garbage outside office expensive, pollution control board lodged FIR in Panki
जलता हुआ कूड़ा - फोटो : amar ujala
कानपुर पनकी थाना क्षेत्र के पनकी इंडस्ट्रीयल एरिया में अपशिष्ट पदार्थ जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में पुलिस ने लोहिया कॉर्प लिमिटेड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 28 दिसंबर को मेयर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण के दौरान फैक्टरी केसामने अपशिष्ट जलते देख नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन


उन्होंने मौकेपर अग्निशमन बुलवा कर आग भी बुझवाई थी। नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान महापौर ने कूड़े की आग को तत्काल प्रभाव से बुझाते हुए इसकी जानकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी और कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद 29 दिसंबर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से गठित की गई। टीम ने नगर निगम के दस्ते के साथ लोहिया कॉर्प छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में जला हुआ प्लास्टिक वेस्ट तथा पास ही बिना जला हुआ प्लास्टिक व थर्माकोल पाया गया था। जांच के दौरान मौके पर मौजूद क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर एके माथुर के द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना पनकी में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर थाना पनकी में लोहिया कॉर्प लिमिटेड के ऊपर धारा 15 (1), 16 (2), 268 व 278 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed