फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Locked himself in the room and hit the blade on his neck, young man died during treatment

Kanpur: खुद को कमरे में बंद कर गर्दन पर मारी ब्लेड, इलाज के दौरान युवक की मौत, जानिए पूरा मामला

Fri, 02 Feb 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: रेलबाजार इलाके में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद गले पर ब्लेड से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Locked himself in the room and hit the blade on his neck, young man died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रेलबाजार इलाके में एक युवक ने पत्नी से झगड़ने के बाद गुरुवार देर शाम खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद खुद अपनी गर्दन पर कई वार कर लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि दो दिन पहले भी उसने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तब उसे बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था।

विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि उन्नाव के गंजमुरादाबाद निवासी मोहम्मद मुस्तकीम की शादी करीब 10 साल पहले रेलबाजार निवासी नाजिया से हुई थी। उनके तीन बच्चें हैं।  वह नशे के लती भी था। इस कारण उसका पत्नी से कोर्ट में दहेज प्रताड़ना और तलाक का मुकदमा भी चल रहा है।

फंदे के सहारे किया था आत्महत्या का प्रयास
वह मंगलवार को ससुराल आया था, जहां फिर पत्नी से विवाद हो गया था। नशे की हालत में युवक पेड़ में चढ़ गया था, जहां उसने फंदे के सहारे आत्महत्या का प्रयास किया था। इस पर पुलिस ने उसे बचाया था। वहीं, गुरुवार देर शाम फिर पत्नी से झगड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

विज्ञापन

गर्दन पर ब्लेड से कई बार वार किया
उसे सभी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इस दौरान उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड से कई बार वार किया। तब तक सूचना पर मौके पर पहुंची रेलबाजार पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे घायल अवस्था में आनन फानन में हैलट में भर्ती कराया। यहां उसकी गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed