फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown In Kanpur: Lockdown till 31 in 10 police station areas of Kanpur

Lockdown In Kanpur: कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 31 तक फिर लॉकडाउन, आवश्यक सामग्रियों की दुकानें खुलेंगी

Mon, 27 Jul 2020 03:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown In Kanpur: Lockdown till 31 in 10 police station areas of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

शहर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 थाना क्षेत्रों में लागू एक सप्ताह का लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस बार नवाबगंज और किदवई नगर थाना क्षेत्र को हटाकर इसमें फीलखाना और ग्वालटोली थाने को शामिल किया गया है। देर रात जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि लॉकडाउन रविवार रात 12 बजे से 31 की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी। इसमें किराना, दूध, सब्जी, ब्रेड, मेडिकल स्टोर की फुटकर दुकानें शामिल हैं। औद्योगिक इकाइयां पहले की तरह खुली रहेंगी।  हाईवे पर आवागमन जारी रहेगा। हाईवे के किनारे के ढाबे खुलेंगे। शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप और आवश्यक कार्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन


इन थाना क्षेत्रों में रहेगा लॉकडाउन
चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, गोविंद नगर, काकादेव, कोतवाली, फीलखाना, ग्वालटोली और स्वरूप नगर।

इस तरह रहेगी स्थिति

  • थाना क्षेत्रों को वृहद कंटेनमेंट जोन माना गया है। यहां स्थित हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं समस्त धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • समस्त औद्योगिक कारखाने, आईटी तथा आईटी से संबंधित सेवाओं से जुड़े उद्योग भी खुलेंगे।
  • सभी आवश्यक सेवाएं जैसे चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति चालू रहेगी। इन सेवाओं में लगे लोग कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आनेजाने पर प्रतिबंध नहीं होगा। 
  • रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का आवागमन जारी रहेगा। रेलों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की परिवहन निगम से की जाएगी। 
  • हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। हवाई अड्डों से घर तक जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। माल वाहक वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी।
  • इस अवधि में स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम, सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे। इसमें शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने आईकार्ड से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed