पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहदियापुर गांव केपास हाईवे पर प्रवासी कामगारों से भरी स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। इससे स्कार्पियों धू-धूकर जलने लगी। उसमें सवार चालक समेत सात लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ सामान भी निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कार्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। सभी लोग प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
प्रतापगढ़ निवासी चालक हिमायत अली खान ने कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। सभी लोग प्रतापगढ़ के ही निवासी है। यह लोग महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रहकर मिस्त्री का काम करते हैं। कार मालिक जावेद खान भी प्रतापगढ़ के ही निवासी है। वह भी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में ही रहते हैं। स्कार्पियों में सरवन कुमार, जुनैद खान, अतीक खान, इरफान खान, इरफान, मुकेश यादव सवार थे। कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। सभी लोग सुरक्षित हैं।