फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: On-road delivery of woman returning from Mumbai with husband

लॉकडाउन: मुंबई से पति संग लौट रही महिला की सड़क पर डिलीवरी, प्रसव पीड़ा होने पर ट्रक चालक ने उतारा

Thu, 14 May 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: On-road delivery of woman returning from Mumbai with husband
नवजात को गोद में लिए पिता एवं मां - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के जैनपुर में ट्रक से उतरे प्रवासी मजदूर की पत्नी का सड़क पर ही प्रसव हो गया। इसके बाद महिला को नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद महिला और उसकी बच्ची स्वस्थ है। प्रवासी परिवार मुंबई से चंदौली जिले के पपौरा गांव लौट रहा था। 
विज्ञापन


मुंबई के महाराज नगर में इडली बनाकर बेचने का काम करने वाले चंदौली जिले के पपौरा गांव निवासी पिंटू प्रजापति लॉकडाउन में परिवार समेत मुंबई में फंस गए थे। गर्भवती पत्नी बबिता व डेढ़ वर्षीय बेटे अमन के साथ ट्रक से घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर जैनपुर पहुंचते ही बबिता को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन





 

Lockdown: On-road delivery of woman returning from Mumbai with husband
निजी अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर पर लेटी प्रसूता व नवजात - फोटो : amar ujala
इस पर चालक ने प्रवासी परिवार को जैनपुर में ट्रक से उतार दिया। पिंटू पत्नी को अस्पताल ले जाता, इससे पहले ही हाईवे किनारे बबिता का प्रसव हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने नजदीक के श्रीगौरी हॉस्पिटल के स्टाफ को जानकारी दी। कुछ देर में ही अस्पताल कर्मी पहुंच गए।

प्रसूता व नवजात बच्ची को अस्पताल ले आए। वहां इलाज के बाद दोनों स्वस्थ है। अस्पताल के सीएमडी डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि पति, पत्नी और उनके डेढ़ वर्षीय बच्चे की थर्मल जांच व क्वारंटीन अवधि पूरा करने का प्रमाण पत्र बना है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को अवगत कराया गया है। प्रसूता को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

मिली खुशी, अब घर पहुंचने की फिकर
पिंटू प्रजापति ने बताया कि प्रसव पीड़ा से परेशान पत्नी को देखकर बेहद मायूस था। उसकी व गर्भ में बच्चे की सलामती की चिंता हो रही थी। प्रसव के बाद पत्नी व बच्ची ठीक हैं। परेशानी के बीच बच्ची के जन्म की खुशी मिली है। लॉकडाउन में सारे रुपये खर्च हो गए। किसी तरह से भाड़ा वाहन से घर लौटने का जुगाड़ किया था। अब जेब खाली है। घर पहुंचने की फिकर सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed