फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown

जान जोखिम में डालकर घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर

Wed, 13 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lockdown
परिवार के साथ पैदल गांव जाते गुजरात से लौटे प्रवासी मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लॉकडाउन के चलते गैर प्रांतों में फंसे मजदूरों का पलायन जारी है। स्पेशल ट्रेनें चलाने व बसों के इंतजाम के सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। हाईवे पर ट्रकों, डंपरों से प्रवासी मजदूर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। जिले के कानपुर-इटावा व कानपुर-झांसी हाईवे पर यह नजारा आम है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर जान जोखिम में डालकर ट्रकों, डंपर व ट्राला पर लदे सामान पर बैठकर घरों को लौट रहे हैं। कुछ ट्रक की केबिन के ऊपर बनी छत पर बैठकर लौट रहे हैं। इनमें से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी मजदूर ज्यादा हैं। यह लोग गोरखपुर, बिहार जा रहे हैं। भाड़ा वाहनों पर लदे सामान या केबिन के ऊपर बनी छत पर बच्चे व महिलाओं के बैठने से हादसे का खतरा अधिक है।
विज्ञापन

गैर जिलों व प्रांतों को भाड़ा वाहनों पर बैठकर जा रहे इन लोगों की जांच भी नहीं की जा रही है। जिले की सीमा से बेरोकटोक गुजर रहे हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों पर बैठकर जा रहे लोगों को उतारने का निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में मजदूरों को बस से उतारा
प्रवासी मजदूरों को घर तक भेजने के दावों की हकीकत इतर है। बस चालक भी मनमानी कर रहे हैं। हाईवे पर डींघ में छोड़ने के बजाय बस चालक ने गुजरात के भाव नगर से लौटे प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों को अकबरपुर में ही उतार दिया। बच्चों व महिलाओं को लेकर प्रवासी मजदूर पैदल की गांव की ओर रवाना हुए।

गुजरात के भावनगर में गोल गप्पे बेचने का काम करने भोगनीपुर के जगदीशपुर उमरिया से दस प्रवासी मजदूर पांच महिलाओं व दस बच्चों के साथ गए थे। लॉकडाउन में सभी गुजरात में फंसे थे। 10 मई को स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वहां से बस से सभी को घर भेजा गया। बस में 48 कुल लोग थे। 25 लोगों को कानपुर-झांसी हाईवे पर डींघ में उतरना था। लखनऊ के रास्ते होकर बस लेकर आए चालक ने कानपुर-झांसी हाईवे की बजाय औरैया व इटावा जाने के लिए कानपुर-इटावा हाईवे पकड़ लिया। जगदीशपुर उमरियां के प्रवासी मजदूर व उनके परिवार को अकबरपुर ओवरब्रिज पर उतार कर बस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed