शिवली (कानपुर देहात)। कोरोना के बचाव के लिए अनलॉक-दो में डीएम का नया आदेश आया है कि दाईं और बाईं तरह की दुकानें तीन-तीन दिन खुलेगी। व्यापारियों ने इस पर एतराज जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने गुरुवार को एसडीएम रामशिरोमणि को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी रमाकांत अग्निहोत्री, आशुतोष गुप्ता, रजनीश, सोनू यादव, टीटू पटवा, पिंटू, दीपक, लक्ष्मीकांत, सूरज, निखिल ने बताया कि शिवली कस्बे में तीन दिन की बंदी से व्यापार को काफी नुकसान होगा। पहले से ही व्यापारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए दुकानें खुलने का समय कम कर रोज खुलने के लिए कर दिया जाए। एसडीएम ने व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है।