{"_id":"5d92e8388ebc3e0164407da7","slug":"loan-fair-will-be-held-in-motijheel-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी मौसम में मकान, दुकान या फिर कुछ और खरीदने का मूड बना रहे हैं तो यहां मिलेगा हर चीज पर लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी मौसम में मकान, दुकान या फिर कुछ और खरीदने का मूड बना रहे हैं तो यहां मिलेगा हर चीज पर लोन
Tue, 01 Oct 2019 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मौसम में मकान, दुकान, कार या फिर कुछ और खरीदारी का मूड बना रहे हों तो तैयारी शुरू कर दीजिए। कानपुर में चार व पांच अक्तूबर को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में सभी तरह के बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों, सिडबी व नाबार्ड आदि के स्टॉल लगेंगे।। इसमें व्यक्ति की हैसियत के मुताबिक उसकी जरूरत के ऋण दिए जाएंगे।
गुमटी नंबर 5 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी उप महाप्रबंधक बीआर धीमान व लीड बैंक मैनेजर एके वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि क्रय क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बैंकों को लोन देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शाखा को 10 लोन स्वीकृत करने का लक्ष्य दिया गया है।

इसमें पहले दिन हाउसिंग, एजुकेशन, ऑटो, मुद्रा, पीएसबी-59, एमएसएमई लोन के लिए आवेदन कराए जाएंगे। दूसरे दिन केंद्र व प्रदेश सरकार की उद्योग विकास व स्वरोजगार परक योजनाओं, कृषि, स्वयं सहायता समूह से संबंधित लोन के आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। तत्काल स्वीकृति हो सके तो ठीक, नहीं तो जरूरी दस्तावेजों के साथ शाखा बुलाया जाएगा। त्योहारी खरीदारी से जुड़े लोन तत्काल पास किए जाएंगे।
इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार, केनरा बैंक के मंडल प्रमुख अमरजीत सिंह, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव भारद्वाज, पंजाब नेशनल बैंक के उप सर्किल प्रमुख पवन कुमार, आईसीआईसीआई बैंक से असीम खान, सिंडीकेट बैंक से विवेक दीक्षित, नाबार्ड से सुमन शुक्ला सिडबी से उमंग मिस्त्री आदि मौजूद रहेे।

खुलेंगे नए खाते, बनेंगे आधार कार्ड
दो दिवसीय आयोजन में बायोमीट्रिक तरीके से नए खाते खोले जाएंगे। नए आधार कार्ड बनेंगे। पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराया जा सकेगा। जैम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा नया उद्योग व व्यापार शुरू करने के बारे में भी विभिन्न विभागों की ओर से जानकारी दी जाएगी।
ईमानदारी से प्रयास हो तो अच्छा कदम
बैंकों ने यदि ईमानदारी से लोन देने का प्रयास किया तो यह जनता और बाजार दोनों के लिए राहत भरा कदम होगा। बस लोन मेला खानापूरी करने भर के लिए न हो। - गौरव शुक्ला, युवा व्यवसायी
यदि किसी जरूरतमंद के दस्तावेज ठीक हैं और उसके खाते एनपीए नहीं हुए हैं तो उसे बिना पैरवी या रिश्वत के लोन मिलना चाहिए। लोन मेला लगे तो उसकी उपयोगिता साबित हो। - कौशल सक्सेना, कंपनी सचिव
केंद्र सरकार के निर्देश पर लोन मेला तो लग रहा है, लेकिन बाद में इसकी मॉनीटरिंग भी ईमानदारी से हो कि इसका फायदा जनता को मिला या नहीं। सच में लोन दिए भी गए या सिर्फ आवेदन कराया गया। - शाहिद कामरान खान