फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLC Ten 10 League will be on the lines of IPL will be organized under the aegis of Amar Ujala

UP: आईपीएल की तर्ज पर होगी एलएलसी टेन-10 लीग, अमर उजाला के तत्वावधान में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 11 Dec 2024 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला के तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर  एलएलसी टेन-10 लीग का आयोजन होने जा रहा है। इसमें ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जो 31 दिसंबर तक चलेंगे।

विज्ञापन
LLC Ten 10 League will be on the lines of IPL will be organized under the aegis of Amar Ujala
लीजेंट्स लीग क्रिकेट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एलएलसी टेन-10) का आयोजन होगा। मंगलवार को चार खंभा स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित बैठक में शहर की क्रिकेट एकेडमियों और स्कूलों के कोच, केसीए के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने लीग को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की। एलएलसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं, जो WWW.LLCTEN10.COM पर 31 दिसंबर तक होंगे।

विज्ञापन

खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9559575757 पर संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रुपए है। रजिस्ट्रेशन के बाद खिलाड़ी 10 से 20 जनवरी के बीच होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे। एलएलसी में मैचों का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, ब्रेट ली, क्रिस गेल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। साथ ही क्रिकेट की बारीकियां भी बताएंगे।

विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल की तर्ज पर एलएलसी में भी अलग-अलग शहरों के नामों पर टीमें बनाई गई हैं। टीमों में रेड चीफ की कानपुर चीफस, वेंकटेश्वर लायंस मुरादाबाद, बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी, जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा, जीएल बजाज सुपर चैंलेंजर्स आगरा, क्राशा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ, काशी नाइर्ट्स वाराणसी, सुपर ब्रज वॉरियर्स आगरा हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीमों के मालिक बोली लगाएंगे। बोली की शुरुआत बेसिक प्राइज 25 हजार रुपए से होगी और टीमों की बोली के आधार पर खिलाड़ी की कीमत बढ़ती जाएगी।

आयोजन को लेकर हुई बैठक
शहर की क्रिकेट एकेडमी और स्कूलों में क्रिकेट की कोचिंग दे रहे कोच और केसीए से जुड़े सदस्यों ने बैठक में लीग को लेकर सुझाव साझा दिए। बैठक में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम दिनेश कटियार, पीएस नेगी, पूर्व क्रिकेटर अरविंद सोलंकी, केसीए के मनीष मल्होत्रा, न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी से नीरज शर्मा, प्रदीप सालवान, अंपायर एपी भानु, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल से अभिमन्यु सिंह, स्पोर्ट्स शिक्षक प्रशांत चौरसिया, टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव विपिन कुमार सोनकर, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी के एचओडी संदीप कुमार निषाद, गुरु नानक पब्लिक लाजपत नगर के एचओडी हरबंश सिंह, हीरालाल पटेल इंटरनेशनल स्कूल के एचओडी प्रदीप कुमार अवस्थी, आशुतोष सिंह, आयन खान, अनुराग, ऑफिशियल अख्तर अली, सूर्यकांत सिंह, आलोक सोनकर, दीपक सोनकर, केसीए से जहीरुद्दीन, एलेन हाउस स्कूल खलासी लाइन के अर्पित तिवारी आदि रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed