फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLB student committed suicide in kanpur

पिता से झगड़कर एलएलबी छात्र ने की खुदकुशी, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

Sun, 24 Nov 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
LLB student committed suicide in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में नवाबगंज थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के इकलौते बेटे सूर्याशीष (25) ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर खड़ी न करने पर उसके पिता ने उसे डाटा था।
विज्ञापन


इसी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ठेकेदार नीलेन्द्र सिंह के परिवार में सूर्याशीष के अलावा पत्नी नीलिमा और एमसीए कर रही बेटी प्रांजलि है। सूर्यशीष एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक दो दिन से उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। शनिवार रात नीलेन्द्र ने बेटे से बाइक अंदर खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार से झगड़ कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed