फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: infected people running to Delhi for treatment

Corona In Kanpur: तेजी से फैल रहा संक्रमण, इलाज के लिए दिल्ली भाग रहे संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: infected people running to Delhi for treatment
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना का फैलाव तेज होने के साथ रोगियों में संक्रमण की श्रेणी भी बढ़ रही है। इससे संपन्न लोग खासकर डॉक्टर इलाज के लिए दिल्ली भागने लगे हैं। संक्रमण लगभग हर गली-मोहल्लों में फैल रहा है।
विज्ञापन


नीलवाली गली (फीलखाना के पास) के 10 लोग एक साथ तथा लालबंगला की न्यू सब्जी मंडी, गोमती भवन क्षेत्र के आठ लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। लेवल थ्री के मरीजों का इलाज सिर्फ हैलट और रीजेंसी की गोविंद नगर शाखा में हो रहा है।
विज्ञापन


बेड फुल होने से मरीजों को जल्दी जगह नहीं मिल पा रही है। इससे लोग दिल्ली जाने लगे हैं। इनमें शहर के चार वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वरूप नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने शनिवार रात पत्नी और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पार्वती बागला रोड के एक संक्रमित कारोबारी को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं आई तो उनके पड़ोसी दूसरे संक्रमित कारोबारी दिल्ली शिफ्ट हो गए। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी का कहना है कि मेडिकल स्टाफ को संक्रमण का अधिक खतरा है। कई डॉक्टर इलाज कराने के लिए दिल्ली जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed