फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: Four times more deaths occurred in July than in June, infection spreading rapidly

Corona In Kanpur: जून की तुलना में जुलाई में चार गुना अधिक हुईं मौतें, तेजी से फैल रहा संक्रमण

Fri, 31 Jul 2020 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: Four times more deaths occurred in July than in June, infection spreading rapidly
Corona - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन में ढील के बाद लोगों की लापरवाही से कोरोना का संक्रमण तेज हो गया। इससे जून की तुलना में जुलाई में संक्रमण से करीब चार गुना अधिक मौतें हुईं। साथ ही संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ी। 30 जून तक मौतों का जो आंकड़ा 51 पर था, वह 30 जुलाई को 195 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसी तरह पहली जुलाई को कोरोना के 253 एक्टिव केस थे जो 30 जुलाई को बढ़कर 2518 हो गए। पहली जुलाई को कुल संक्रमित 1188 थे लेकिन 30 जुलाई को इनकी संख्या बढ़कर 4800 हो गई। 30 दिन के अंतराल में 3612 संक्रमित बढ़े। इस तरह प्रतिदिन का औसत 120 से अधिक रोगियों का बनता है। डॉक्टरों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के अन्य तरीकों की अनदेखी से संक्रमण का फैलाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना से गुरुवार को चार महिलाओं की मौत हो गई। इन मरीजों को संक्रमण के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग और थायरॉयड की दिक्कत थी। इनमें से दो ने हैलट, एक ने तुलसी अस्पताल और एक महिला ने उन्नाव स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 196 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 280 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 4917 और 2087 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 2635 हैं। हैलट में गोविंद नगर की 45 वर्षीय महिला व मीरपुर कैंट की 40 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, कछियाना की 61 वर्षीय महिला की मौत तुलसी अस्पताल और किदवईनगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की मौत उन्नाव के निजी अस्पताल में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed