{"_id":"61d9dfb5fc981b15f11ce7eb","slug":"liquor-smuggled-from-haryana-caught-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी, छह गिरफ्तार, स्वॉट टीम व सचेंडी पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी, छह गिरफ्तार, स्वॉट टीम व सचेंडी पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 09 Jan 2022 12:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर की स्वॉट टीम और सचेंडी पुलिस ने शनिवार दोपहर सचेंडी के रायपुर बॉर्डर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। ट्रॉली में हरियाणा से लाई गई 1279 क्वार्टर, 144 हाफ, 50 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल 37 पेटी) 25 पेटी देसी क्वार्टर व 164 हाफ लदी थी।
साथ ही कानपुर के एक देसी शराब के ब्रांड के रैपर, बारकोड, बोतलें मिलीं। कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोग गिरफ्तार किया गया। ट्रैक्टर के साथ चल रहीं दो कारों को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा से कम दामों में शराब लाकर उसके रैपर व बारकोड बदलकर कानपुर में बनाए जा रहे एक ब्रांड के नाम पर बेच देते थे।
ये पकड़े गए
फरीदाबाद निवासी चालक सोनू उर्फ सतीश, कार सवार घाटमपुर कूष्मांडा नगर निवासी जितेंद्र साहू उर्फ जीतू, रवि शंकर अग्निहोत्री, आगरा के जैतपुर उध्धनपुरा निवासी अवनीश कुमार यादव, नारायण उर्फ सोनू व रामराज राजावत। सचेंडी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आगरा निवासी सोनू के खिलाफ वहां धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। रामराज रजावत जैतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सभी को जेल भेज दिया गया।