{"_id":"582da6b94f1c1bf23c8fe656","slug":"liqour-killed-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने इस तरह ले ली ‘राजा‘ ‘बउआ’ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने इस तरह ले ली ‘राजा‘ ‘बउआ’ की जान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बा के शीतलगंज में अधिक शराब पीने से अबतक तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज में शराब ने सगे भाइयों ‘राजा‘ और ‘बउआ’ की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शीतलगंज मोहल्ला निवासी बउवा (45) व उसके छोटे भाई राजा (40) पुत्र शिवपाल की शनिवार शाम को शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया था। बउवा की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राजा की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में भी सुधार न होेने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बुधवार देर रात कानपुर ले जाते समय राजा ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक राजा की पत्नी प्रेमा के अनुसार दोनों भाई शराब के लती थे। शराब पीने के बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई थी। इसके पहले शीतलगंज मोहल्ले के ही शेरा(55) की भी शराब पीने से की मौत हो चुकी है। स्प्रिट मिली शराब पीकर भाईयों की मौत होने की सूचना पर हसनगंज सीओ स्वतंत्र कुमार ने नवाबगंज कसबा स्थित स्प्रिट की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां खरीद-बिक्री और स्टाक का रजिस्टर सही मिला। सीओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि कहीं चोरी छिपे स्प्रिट तो नहीं बेची जा रही है। परिजनों से भी मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोग अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।