फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lineman died due to electrocution in Unnao up

उन्नाव: करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 24 Mar 2022 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Mar 2022 12:57 PM IST
सार

उन्नाव जिले में लाइनमैन की मौत की घटना सामने आई है। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मामले को शांत कराने में जुट गई।

विज्ञापन
Lineman died due to electrocution in Unnao up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में हिलौली पावर हाउस में तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसको लेकर गुस्साए परिजनों ने हिलौली चौराहा पर जाम लगा दिया। गुस्साए परिजन पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही और यातायात बहाल कराने की कोशिश कर रही है। 

बिना जानकारी लाइन चालू की गई
मौरावां थाना क्षेत्र के शिवनाथ खेड़ा मजरे चकसरैया निवासी अजय उर्फ टीटू संविदा पर लाइनमैन का कार्य करता था। पोल पर हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए उसने हिलौली पावर हाउस से शट डाउन लिया था। बगैर जानकारी के लाइन चालू कर दी गई, जिसकी चपेट में आकर टीटू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed