फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lineman death due to high tension line fell down in unnao

उन्नाव: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 07 Sep 2019 04:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
lineman death due to high tension line fell down in unnao
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस में झड़प हो गई।
विज्ञापन


यह घटना असोहा थाना क्षेत्र के शिवसिंहखेड़ा गांव की है। यहां पंकज यादव (21) पुत्र बहादुर दरसवा पावर स्टेशन में चार माह से संविदाकर्मी था। वह पावर स्टेशन में हाईटेंशन लाइन का बाइकर खोल रहा था। अचानक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से आक्रोषित परिजनो ने ग्रामीणों संग पुरवा उन्नाव मार्ग पर सीएचसी गेट के सामने जाम लगा हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता व एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान तीखी झड़प भी हुई। परिजनों के न मानने पर जाम से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed