फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lightning wreaks havoc, two farmers are struck, one dead and one injured, family members are in panic

Jalaun: आकाशीय बिजली का कहर…दो किसानों पर गिरी गाज, एक की मौत और एक घायल, परिजनों में कोहराम

Wed, 11 Sep 2024 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

Jalaun News: कदौरा कस्बे में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो किसान झुलस गए। हादसे में एक की किसान की मौत हो गई, जबकि एक घरेलू उपचार के बाद ठीक है।

विज्ञापन
Lightning wreaks havoc, two farmers are struck, one dead and one injured, family members are in panic
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

जालौन जिले में बीती रात हुई तेज बारिश व आकाशीय बिजली ने एक ही गांव के दो किसानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने घायल किसान की हालत में सुधार बताया है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा घटना पुलिस सहित लेखपाल को दी गई है। जानकारी के अनुसार, थाना कदौरा क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। क्षेत्रीय ग्राम कुशमरा बावनी मजरा जयसुखपुर निवासी किसान राम खिलावन (65) पुत्र लल्लू कुशवाहा रात को गांव में ही अपने बाड़े में लेटे हुए थे।
विज्ञापन

तभी रात को बाड़े के समीप बबुल के पेड़ में गिरी गाज की चपेट में किसान भी आ गया। जानकारी होते ही ग्रामीण व परिजनों द्वारा आनन फानन किसान को जिला अस्पताल, हमीरपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक किसान की पत्नी ब्लॉक क्षेत्र ग्राम इटौरा बावनी में आगनवाड़ी कार्यकत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर राख लगाकर दिया गया उपचार
वहीं, रात उसी गांव में अन्य किसान राम औतार (70) पुत्र लक्ष्मण भी अपने बाड़े में लेटे थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर करंट से झुलस गए। उन्हें भी परिजनों द्वारा रात में ही घरेलू उपचार में राख आदि शरीर पर लगाकर उपचार दिया गया, जो कि अब ठीक हैं।

थानाध्यक्ष बोले- पुलिस को नहीं मिली है लिखित सूचना
प्रधान प्रति मेहरबान कुशवाहा द्वारा बताया गया कि थाना पुलिस व प्रशासन को सूचना देकर मृतक का पोस्टमार्टम हमीरपुर में ही कराया जा रहा है। वहीं, कदौरा थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि  किसान पर बिजली गिरने की जानकारी मिली थी। पुलिस को लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, दूसरे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed