फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lightning cut off during the Ramayana telecast on TV, DM expressed displeasure

लॉकडाउन: टीवी में रामायण प्रसारण के वक्त कटी बिजली, डीएम ने जताई नाराजगी, कटौती रोकने के दिए निर्देश

Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lightning cut off during the Ramayana telecast on TV, DM expressed displeasure
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लॉकडाउन के दौरान जनता के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए रामायण सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है। महोबा में रामायण सीरियल के दौरान बिजली कटौती किए जाने से लोगों में आक्रोश है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के चलते वर्षों बाद रामायण व महाभारत का सीरियल आ रहा है। सुबह व शाम 8 बजे आ रहे रामायण सीरियल को लोग रुचि के साथ परिवार समेत देख रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह रामायण सीरियल शुरू होते ही बिजली गुल हो गई और सीरियल समाप्त होने के बाद आईं। इससे पहले भी सीरियल के समय बिजली कटौती किए जाने पर लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने तत्काल विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार को फोन से वार्ता कर रामायण सीरियल के समय बिजली कटौती रोकने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed