फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard seen in Kanpur IIT, forest department team started rescue operation

Kanpur: आईआईटी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, तलाश जारी

Wed, 26 Oct 2022 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 03:25 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने सभी को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
 

विज्ञापन
Leopard seen in Kanpur IIT, forest department team started rescue operation
तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आईआईटी में बुधवार की सुबह तेंदुआ निकलने से दहशत फैल गई। संस्थान के लोगों को घरों में रहने के निर्देश जारी हो गए हैं। वन विभाग और आईआईटी के सुरक्षाकर्मी तेंदुए की निगरानी में लग गए हैं। ड्रोन और विशेष कैमरों से तेंदुए की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

आईआईटी की निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के एक गार्ड ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे संस्थान के एयर स्ट्रिप के पास एक तेंदुए को देखा। उसने तुरंत कंट्रोल रूम में मैसेज किया। पुलिस और वन विभाग की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। तेंदुए को एयर स्ट्रिप के पास फ्लाइंग लैब के पीछे देखा गया था। आईआईटी सुरक्षा प्रभारी प्रो.जे रामकुमार ने बताया कि अभी टीमें लगी हुई हैं तेंदुए की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के लिए लगी तीन टीमें
तेंदुए की निगरानी के लिए तीन टीमें बनाई गई है, जो कि आमला की बगिया, आईडब्ल्यूडी और एयर स्ट्रिप के पीछे के जंगल को देख रही है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि आईआईटी के अधिकारियों ने रात में परिसर में तेंदुआ टहलने की बात कही थी। सुबह टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की, तो वो तेंदुआ के पंजे नही थे। किसी अन्य जानवर के पद चिन्ह मिले हैं।

कैंपस के पास घनी आबादी
कैंपस के चारों और घनी आबादी है। जिस जगह तेंदुआ नजर आया है, वहां से नानकारी, नारामऊ, आईआईटी गेट नजदीक है। इसके अलावा बारासिरोही, आईआईटी सोसायटी, वसुंधरा विहार, गोपालपुरम आदि क्षेत्र भी सटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed