फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard search stopped, cameras will be monitored, a team of forest department will be stationed in VSSD College

कानपुर: तेंदुए की तलाश थमी, कैमरों से होगी निगरानी, वन विभाग की एक टीम वीएसएसडी कॉलेज में रहेगी तैनात

Thu, 09 Dec 2021 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

वीएसएसडी कॉलेज ने अब जंगल की सफाई शुरू कर दी है। जंगल का करीब 20 फीसदी हिस्सा झाड़ी मुक्त कर दिया। जंगल की सफाई करने के बाद नाले पर जाल लगाने की तैयारी भी है। जिससे भविष्य में किसी तरह का खतरा न हो।  

विज्ञापन
Leopard search stopped, cameras will be monitored, a team of forest department will be stationed in VSSD College
वीएसएसडी कॉलेज में तेंदुआ दिखने से खौफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 दिन पहले वीएसएसडी कॉलेज परिसर में देखे गए तेंदुए की चहलकदमी थम गई है। गुरुवार से उसके न तो पंजों के निशान मिले न ही वह कैमरे में कैद हुआ। आगरा से आई वाइल्ड लाइफ की टीम बुधवार को लौट गई। इधर, कॉलेज परिसर में बने जंगल में रखे गए तीनों पिंजड़ों में फिलहाल चारा रखा रहेगा।
विज्ञापन


वन विभाग की एक टीम कॉलेज परिसर में तैनात रहकर यहां लगे कैमरों से निगरानी करेगी। जिला वन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को भी परिसर से लेकर गंगा बैराज तक कांबिंग की गई लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लगा। पिंजड़ों की रोज निगरानी होगी, चारा भी रखा गया है। एक टीम कॉलेज परिसर में तैनात रहेगी।
विज्ञापन


बैराज के लवकुश पार्क से हटाए कैमरे
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 नाइट विजन कैमरे लगाए थे। जिसमें 6 कैमरे वीएसएसडी कॉलेज कैंपस में और 4 कैमरे बैराज के लवकुश पार्क में लगाए गए थे। बीते गुरुवार के बाद से तेंदुए की कोई हरकत कैमरे में कैद नहीं हुई तो बुधवार को बैराज स्थित लवकुश पार्क में लगे कैमरे हटा दिए गए। कैंपस में लगे कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में शुरू हुई जंगल की सफाई
वीएसएसडी कॉलेज ने अब जंगल की सफाई शुरू कर दी है। जंगल का करीब 20 फीसदी हिस्सा झाड़ी मुक्त कर दिया। जंगल की सफाई करने के बाद नाले पर जाल लगाने की तैयारी भी है। जिससे भविष्य में किसी तरह का खतरा न हो।   कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक के मुताबिक कॉलेज ने अब जंगल को साफ करने का फैसला लिया है। झाड़ियों को काटा गया है। जल्द ही नाला जाल से बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed