फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard's body found in Etawah in school bathroom

यूपी: इटावा में स्कूल के बाथरूम में मिला तेंदुए का शव, हत्या की आशंका, बरेली में होगा पोस्टमार्टम

Fri, 26 Jun 2020 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard's body found in Etawah in school bathroom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर स्थित प्राइमरी स्कूल के बाथरूम में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन अधिकारी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। वजह पता करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने के लिए बरेली रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन


चकरनगर सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण चंबल नदी में जहां एक ओर जलीय जीव घडिय़ाल, मगरमच्छ, कछुआ, डॉलफिन को संरक्षित कर उनके कुनबे को बढ़ाने का प्रयास हो रहा है, वहीं वन क्षेत्र में तेंदुए, लकड़बग्गा, शाही, सूकर, शावर जैसे संरक्षित जीवों की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन


 

लगभग पांच-छह वर्ष पहले ग्राम सिंडौस में तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। उसी समय से यहां के लोग तेंदुओं की जान लेने पर तुल गए हैं। पिछले दिनों ग्राम बिंडवाखुर्द में खेतों में बिजली के तार बिछाकर तेंदुए को मारा गया। इसमें सहसों थाने में कृषकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।

इसके बाद ग्राम पिपरौली गढ़िया में शिकारियों के जाल में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई थी। चौथा तेंदुआ भरेह थाने के पास झाड़ियों में मृत मिला था। पांचवां तेंदुआ थाना चकरनगर के ग्राम खिरीटी में मृत अवस्था मे स्कूल के बाथरूम मे पाया गया। शव बदबू दे रहा था।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सेंचुरी क्षेत्र हरकिशोर शुक्ला ने बताया कि तेंदुए की मौत को लेकर विभाग  गंभीर है। शव का पोस्टमार्टम कराने बरेली जा रहा हूं। मौत के कारणों का पता चलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। वन विभाग के कुछ कर्मी इसे दुर्घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि तेंदुए की हत्या कर शव को स्कूल में छिपाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed