{"_id":"636a8b0c6905fa2b80134317","slug":"leopard-in-kanpur-now-leopard-entered-saf-agniveer-s-candidates-scared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Leopard in Kanpur: अब एसएएफ में घुसा तेंदुआ, अग्निवीर के अभ्यर्थी डरे, वन विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard in Kanpur: अब एसएएफ में घुसा तेंदुआ, अग्निवीर के अभ्यर्थी डरे, वन विभाग की टीम पहुंची
Tue, 08 Nov 2022 10:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:31 PM IST
सार
कानपुर में तेंदुआ मंगलवार शाम कालपी रोड स्थित लघु शस्त्र निर्माणी में घुस गया। निर्माणी में तेंदुआ आने की सूचना से आर्मरीना ग्रांउड पर मौजूद अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवाओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन
एसएएफ में घुसा तेंदुआ, सहमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आईआईटी कैंपस, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में दहशत फैला रहा तेंदुआ मंगलवार शाम कालपी रोड स्थित लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में घुस गया। शाम 6:10 बजे निर्माणी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तेंदुआ को देखा। इसके बाद वन विभाग और निर्माणी के उच्च अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन
शाम 7:30 बजे दोबारा जवानों ने तेंदुए को निर्माणी के एकाउंट ऑफिस कार्यालय के पीछे देखा। निर्माणी में तेंदुआ आने की सूचना से आर्मरीना ग्रांउड पर मौजूद अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवाओं में खलबली मच गई। वन विभाग ने एनाउंस कराया कि कोई भी अभ्यर्थी रात में कैंपस में न घूमे।
विज्ञापन
तमाम क्षेत्रीय लोग निर्माणी गेट के बाहर आ गए। वन विभाग की तीन टीमें तेंदुए की खोज में लगी है। निर्माणी में तेंदुआ घुसने की पुष्टि निर्माणी के महाप्रबंधक विंदेश्वर सिंह ने की है। हालांकि अवकाश होने के कारण कर्मचारी-अफसर निर्माणी में नहीं थे।
विज्ञापन
गार्डों के अनुसार तेंदुआ पनकी नहर कालपी रोड से निर्माणी की बाउंड्री में घुस गया। यहां पर कई पेड़ भी लगे हैं। इसके बाद शाम 7:30 बजे दोबारा जवानों ने तेंदुए को निर्माणी के एकाउंट ऑफिस कार्यालय के पीछे देखा था। इसके बाद सुरक्षा जवान भूपेंदर सिंह ने तेंदुए की जानकारी सिक्योरिटी ऑफीसर, वन विभाग और निर्माणी के उच्च प्रबंधन को दी। महाप्रबंधक ने बताया कि वन विभाग के अफसरों को सूचना दे दी गई है। बुधवार को निर्माणी की प्रूफ रेंज एहतियात के तौर पर नहीं खोली जाएगी क्योंकि वहां पर कई घने पेड़ हैं।