{"_id":"635e2bafee4e81231d056833","slug":"leopard-in-kanpur-forest-department-engaged-in-collecting-footprints","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard in Kanpur: आईआईटी कैंपस में दहशत, पैरों के निशान जुटाने में लगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard in Kanpur: आईआईटी कैंपस में दहशत, पैरों के निशान जुटाने में लगा वन विभाग
Sun, 30 Oct 2022 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:20 PM IST
सार
आईआईटी कैंपस में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। वन विभाग पैरों के निशान जुटाने में लगा है ताकि उनका आपस में मिलान कर यह तय किया जा सके कि एक ही तेंदुआ है या एक से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
कांबिंग करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी कैंपस में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। कैंपस में संचालित केंद्रीय विद्यालय में रोज की अपेक्षा शनिवार को कम छात्र पहुंचे। कैंपस की दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा। छात्र हॉस्टल की ही मेस में नाश्ता, भोजन कर रहे हैं। अंधेरा होने पर अकेला जाने से कतरा रहे हैं। जरूरत पर झुंड में ही लोग निकल रहे हैं।
विज्ञापन
मम्मी ने कहा था, बाहर मत निकलना
स्कूल खुला था, इसलिए आ गए। बाकी डर तो लग ही रहा था। मम्मी ने कहा था कि बाहर न निकलना और घूमना मत। अब सीधे घर जा रहे हैं। - उजैफ, केवि छात्र
विज्ञापन
आमतौर पर कक्षा में रोजाना लगभग 40 छात्र-छात्राएं आते हैं। तेंदुए के होने की वजह से केवल 15 छात्र ही आए थे। बाहर निकलने में डर भी लग रहा था। - देवांश, केवि छात्र
विज्ञापन
पैरों के निशान जुटाने की कोशिश में वन विभाग
डीएफओ श्रद्धा यादव का कहना है कि ऐसा अभी तक तो कभी नहीं हुआ है कि एक क्षेत्र में दो तेंदुए या एक बार में दो तेंदुए भटक कर एक ही जगह पर आ गए हैं। फिलहाल ज्यादा से ज्यादा पैरों के निशान जुटाने की कोशिश की जा रही है ताकि उनका आपस में मिलान कर यह तय किया जा सके कि एक ही तेंदुआ है या एक से ज्यादा हैं।