{"_id":"d016f3bb4bbe72de7a254f3c924b511f","slug":"lens-manipulation-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंस गड़बड़ी की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंस गड़बड़ी की जांच पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम अस्पताल में आंखों में अच्छा लेंस डालने के नाम पर रुपये एेंठने की जांच पूरी हो गई। सीएमएस ने जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी और कानपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण को भेज दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. डीवी सेठ पर मरीजों ने दिसंबर माह में ऑपरेशन में बेहतर लेंस डालने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएमएस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएमएस ने जांच अधिकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस शुक्ला को बनाया था, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएमएस एसके पांडेय को दे दी है।
विज्ञापन
सीएमएस ने यह रिपोर्ट सीएमओ और एडी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण को भेज दी है। उधर नर्वल निवासी एक पीड़ित द्वारिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पिछले माह डॉ. सेठ एक भाजपा नेता के साथ घर आए थे।
कागज में मैंने अपनी मर्जी से ऑपरेशन कराया लिखाकर ले गए हैं। डॉक्टर ने लेंस का बिल अभी तक नहीं दिया। में भाजपा नेता से बिल या पैसा दिलाने को कहूंगा।
पुरानी जांच कहां गई
एक साल पहले कांशीराम अस्पताल के डॉ. डीवी सेठ का मरीजों की आंख की पट्टी एमआर से खुलवाने का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व सीएमएस डॉ. भार्गव ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की जांच टीम गठित की थी।
रिपोर्ट आने से पहले सीएमएस का तबादला हो गया। उनके जाने के बाद न तो जांच का पता औैर न ही रिपोर्ट का। यह मामला अस्पताल में चर्चा का विषय बना है।