{"_id":"5fcfa150b59f31245f2059ff","slug":"left-the-girl-after-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शादीशुदा ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया, निकाह कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शादीशुदा ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया, निकाह कर छोड़ा
Tue, 08 Dec 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। बेसुध होने पर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर निकाह किया और मायके में छोड़कर चला गया। पीड़िता उससे मिलने नोएडा पहुंची तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
मामले में डीआईजी के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। चकेरी निवासी युवती का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा निवासी इमरान खान से कानपुर में हुई थी। इसके बाद उससे दोस्ती हो गई। फरवरी 2018 में वह अपने मित्र के साथ चकेरी स्थित एक अज्ञात स्थान पर ले गया।
यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप यह भी कि निकाह करने के बाद वह उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
इस पर वह इमरान के परिजनों से मिलने उसके घर बिंदकी (फतेहपुर) पहुंची, जहां उसके पहले से शादीशुदा होने के साथ ही बच्चे के बारे में भी जानकारी हुई। 29 नवंबर 2020 को वह इमरान से मिलने नोएडा पहुंची। इस पर इमरान ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। चकेरी पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।