फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Left family for girlfriend, technician committed suicide when she cheated, this was written in the suicide not

Kanpur: प्रेमिका के लिए छोड़ा परिवार, उसने धोखा दिया तो टेक्नीशियन ने दी थी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 11 May 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 May 2024 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी इलाके में ओटी टेक्नीशियन ने कमरे में जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रेमिका द्वारा धोखा देने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
Left family for girlfriend, technician committed suicide when she cheated, this was written in the suicide not
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी इलाके के एक होटल में निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन ने प्रेमिका के धोखा देने पर खुदकुशी की थी। इसका खुलासा होटल के कमरे में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट और ओटी टेक्नीशियन के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

अयोध्या के सुहावल में रहने वाला रिंकू शुक्रवार को छोटे भाई विजय यादव (30) के खुदकुशी करने की खबर पाकर रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। रिंकू ने बताया कि उनके पिता बर्रा निवासी अनिल यादव केडीए में सुपरवाइजर हैं। पिता ने मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी।

विज्ञापन

इसके बाद रिंकू अयोध्या के सुहावल में खेती करने लगा था। जबकि, विजय कोयलानगर स्थित एक निजी अस्पताल में आईसीयू में टेक्नीशियन था। साथ ही अस्पताल में पार्टनर था। बुधवार रात विजय ने होटल में ग्लूकोज में बेहोशी की दवा मिलाकर जान दे दी थी। होटल के कमरे में दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला।

सुसाइड नोट में लिखा- मैं अब अपनी जिंदगी से हार गया हूं
इसमें विजय ने अपनी प्रेमिका के नाम के साथ लिखा कि तुमने मुझे धोखा दिया, मैं तो तुम्हारे साथ रहना चाहता था पर तुम मुझे समझ ही नहीं सकी। मैं अब अपनी जिंदगी से हार गया हूं। आशीष नाम के एक शख्स के लिए लिखा है कि भाई मेरी कार भाई को दे दी जाए और जो रुपया बकाया है, वह भी उसे दे दिया जाए।

विज्ञापन

जहर से मौत की पुष्टि
थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव उसके बड़े भाई रिंकू को सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट व मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अगर परिजन तहरीर देंगे, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। जहर का प्रकार जानने के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed