{"_id":"57659a934f1c1bef5d11bc5e","slug":"leases-front-against-illegal-advertising","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध विज्ञापन पटों के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध विज्ञापन पटों के खिलाफ मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में अवैध रूप से लगे रूफटॉप, यूनीपोल, कैंटीलीवर, गैंट्री सहित सभी तरह के विज्ञापन पटों के खिलाफ कार्रवाई का मोर्चा नगर आयुक्त ने संभाला है। वे 20 जून से वरिष्ठ विज्ञापन प्रभारी के साथ औचक निरीक्षण के दौरान विज्ञापन पटों का जायजा लेंगे। शनिवार को सभी जोनल प्रभारियों को भी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
‘अमर उजाला’ की मुहिम के चलते नगर निगम की तरफ से शहर में अवैध रूप से लगे रूफटॉप, यूनीपोल, कैंटीलीवर, गैंट्री, होर्डिंग्स, क्यास्क , कटआउट, बोर्ड, बैनरों के खिलाफ अभियान कार्रवाई की जा रही है, पर 12 दिन से चल रहे अभियान के दौरान ज्यादातर रूफटॉप से विज्ञापन के फ्लैक्स हटवाए और 250 से ज्यादा भवन स्वामियों को नोटिस दिए। अवैध होर्डिंग्स, क्यास्क, बोर्ड, बैनर हटवाए। जोन-1 में 18 अवैध यूनीपोल पर क्रास के निशान लगाए गए, पर एक भी अवैध यूनीपोल, कैंटीलीवर या गैंट्री नहीं तोड़ा। अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) एवं वरिष्ठ विज्ञापन प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि 20 जून से नगर आयुक्त और वह विभिन्न जोनों के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध विज्ञापन पटों का जायजा लेंगे। जिन जोन में इन मामले में कार्रवाई नहीं हुई होगी, उन जोनल अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
174 अवैध विज्ञापन पट तोड़े
अमर उजाला की मुहिम के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग्स सहित 174 अवैध विज्ञापन पट तोड़े गए। जोन-1 के प्रभारी नंदकिशोर के नेतृत्व में माल रोड, वीआईपी रोड आदि में 36 क्यास्क तोड़े गए और सात बैनर हटाए गए। इसी तरह जोन-2 में जेसीवी से नौ होर्डिंग्स, 27 क्यास्क और छह बोर्ड तोड़े गए। जोन-4 में दो होर्डिंग्स, 30 क्यास्क, छह बोर्ड तोड़े एवं सात बैनर भी फाड़े। जोन-5 में तीन होर्डिंग्स, 15 क्यास्क तोड़ने के साथ ही पांच बैनर फाड़े गए। जोन-6 में तीन होर्डिंग्स, एक क्यास्क, छह बोर्ड तोड़े गए।