{"_id":"5cb1b93dbdec22140f07751c","slug":"learn-tricks-of-entrepreneurship-in-toronto-application-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोरंटो में सीखिए उद्यमिता के गुर, आवेदन शुरू, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोरंटो में सीखिए उद्यमिता के गुर, आवेदन शुरू, ये रही पूरी जानकारी
Sat, 13 Apr 2019 04:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
अगर आप उद्यमिता का विशेष गुर सीखना चाहते हैं तो आपके पास टोरंटो यूनिवर्सिटी, कनाडा से 15 दिनों का प्रशिक्षण हासिल करने का खास मौका है। टोरंटो यूनिवर्सिटी ने कानपुर स्थित पीएसआईटी के साथ मिलकर जुलाई में 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए दोनों शिक्षण संस्थानों के बीच समझौता हुआ है। इसमें कानपुर ही नहीं प्रदेश के किसी भी हिस्से से कोई भी छात्र या छात्रा शामिल हो सकता है।
डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रणय वॉल ने बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक अपना बायोडाटा pranaywal@gmail.com पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9795967709 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

Trending Videos
बताया कि अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों की मुलाकात अलग-अलग विशेषज्ञों से कराई जाएगी। देश और दुनिया के कई बड़े उद्यमियों और स्टार्टअप में निवेश करने वाले निवेशकों से सीधे संवाद कराया जाएगा। प्रतिभागियों को नेटवर्किंग का भी मौका दिया जाएगा।
इन विषयों पर चलेंगी क्लास
डिजाइन थिकिंग, साइंस टू सोसायटी, वैल्यू ऑफ प्रोडक्ट, नेटवर्किंग प्रेप, नेटवर्किंग सेशन, आइडिएशन, द वैल्यू ऑफ प्रोडक्ट, वैल्यू प्रोपोजिशन, मार्केटिंग, बिजनेस मॉडल, स्टार्टअप फाइनेंसिंग, पिचिंग, पिचिंग प्रैक्टिस।