{"_id":"57a4f1084f1c1b8f3a2b9343","slug":"lawyers-will-deselect","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायर्स चुनाव रद्द होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायर्स चुनाव रद्द होगा
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान बवाल से नाराज लायर्स एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी ने चुनाव रद्द करने का फैसला किया है। शनिवार को एल्डर्स कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है। कमेटी के सदस्य विजय नारायण सिंह सेंगर का कहना है कि चुनाव रद किए जाएंगे।
जिन लोगों ने आचार संहिता और अनुशासन तोड़ा है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे (सीसीटीवी) के फुटेज से बवाल करने वालों को चिह्नित किया जाएगा, फिर लायर्स एसोसिएशन से उनकी सदस्यता निरस्त की जाएगी। बार कौंसिल ऑफ यूपी से रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सिफारिश होगी। कमेटी के सदस्य विजय नारायण सिंह सेंगर का कहना है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस्तीफा वापस लेने की गुजारिश की जाएगी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन या फिर सदस्य रणछोड़ नहीं हैं। चुनौती का डटकर मुकाबला किया जाएगा। फिर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जाएगा। वहीं एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेंद्र कुमार दीक्षित का कहना है कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी होते हैं। फिर भी छात्रसंघ चुनाव जैसा नजारा देखने को मिला। यह बेहद गंभीर मामला है। इसी सिलसिले में शनिवार को अपराह्न 4 बजे एल्डर्स कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन
ये हुआ था
लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को 64 प्रत्याशी हैं। 4,437 वोटरों ने 19 पदाधिकारी चुनने के लिए गुरुवार को वोट डाला। बवाल के दौरान मतपेटी में पानी डालने का मामला सामने आ गया। इससे नाराज होकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया था।
मतपेटियां सील
मतपेटियां सील कराके डीसी लॉ कॉलेज के एक कमरे में रखवा दी गई हैं। चाभी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह चौहान के पास है। मतपेटी वाले कमरे के बाहर सिपाही तैनात हैं। एल्डर्स कमेटी की मीटिंग में कमरा खोलने पर फैसला होगा।