फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers election, 800 police personnel deployed for security, complete ban on going to polling premises with w

लॉयर्स का चुनाव आज: 800 पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात, शस्त्र लेकर मतदान परिसर में जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

Tue, 20 Feb 2024 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Feb 2024 09:25 AM IST
सार

Kanpur News: एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि वोट डालने वाले अपने साथ अपना परिचय पत्र और क्यूआर कोड वाली पर्ची लेकर ही अंदर जाएंगे। डीएफएमडी और एचएचएमडी के साथ गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन
Lawyers election, 800 police personnel deployed for security, complete ban on going to polling premises with w
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर लायर्स एसोसिएशन का मंगलवार को डीएवी कॉलेज में चुनाव है। इसकी तैयारी कमिश्नरेट पुलिस ने कर ली है। आईपीएस से सिपाही तक 800 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रवेश व निकास द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

किसी भी तरह का शस्त्र लेकर लोग मतदान परिसर में नहीं जा सकेंगे। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि वोट डालने वाले अपने साथ अपना परिचय पत्र और क्यूआर कोड वाली पर्ची लेकर ही अंदर जाएंगे। सुबह छह बजे से पुलिस तैनात कर दी जाएगी, नौ बजे से वोटिंग शुरू होगी। दमकल कर्मी दमकलों के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बॉडी वार्न कैमरे के साथ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस वालंटियर्स की तैनाती की गई है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं आस पास रहने वालों को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना होगा, जिससे उन्हें अपने घर या प्रतिष्ठान में पहुंचने पर कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फोर्स रहेगा तैनात
एडीसीपी दो, एसीपी सात , इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी 29, दरोगा 117, महिला दरोगा एक, हेड कांस्टेबल 321, महिला कांस्टेबल 101, पीएसी एक कंपनी, एक प्लाटून, फायर टेंडर चार, क्यूआटी पांच, टिर गैस स्क्वाड छह, टीएसआई 10, हेड कास्टेबल व कांस्टेबल ट्रैफिक 49।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed