{"_id":"6126a0808ebc3e59cd6c8e61","slug":"land-mafia-grabbed-land-worth-crores-akbarpur-news-knp648228419","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया ने हड़पी करोड़ों की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफिया ने हड़पी करोड़ों की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सिकंदरा चेयरमैन ने नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत डीएम से की। साथ ही जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अनुरोध किया। चेयरमैन ने बताया कि अराजक तत्व व भू-माफिया ने करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
सिकंदरा नगर पंचायत की चेयरमैन मुन्नी बेगम ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत में तालाब, खलिहान, बंजर पड़ी कीमती जमीनों में भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। साथ ही प्लाटिंग करके बेच रहे हैं। कस्बा के शिवाजी नगर में लाखों रुपये की कीमत से छत्रपति शिवाजी महाराज गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया था उस पर भी कब्जा कर लिया गया है।
कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी 29 मई को अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम सिकंदरा को पत्र लिखकर कब्जा हटवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर की कीमती जमीन अवैध तरीके से कब्जा करके बेची जा रही है। जिम्मेदार मौन हैं। इससे नगर पंचायत का करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। डीएम ने मामले में जांच कराकर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। जल्द ही गेस्ट हाउस खाली कराने की बात कही है।
विद्युत व डूडा सर्वे कर्मचारी पर अवैध वसूली का आरोप
कानपुर देहात। चेयरमैन मुन्नी बेगम ने डीएम को बताया कि विद्युत विभाग व डूडा के सर्वे कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारियों की ओर से आए दिन गरीब बस्ती में दो से तीन हजार रुपये बकाया होने पर लोगों के कनेक्शन काट दिए जाते हैं।
इसके बाद कुछ रुपये लेकर बिना कोई रसीद दिए विद्युत कर्मी कनेक्शन जोड़ देते हैं। विद्युत चोरी रोकने के नाम पर जनता का उत्पीड़न करने की बात कही। साथ ही बताया कि रुपये न देने पर उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है।
वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से पात्रों को लाभान्वित कराने के नाम पर डूडा सर्वे कराता है। सर्वे कर्मचारी पक्के मकान बने लोगों को योजना का लाभ दिलाकर वसूली कर रहे हैं। पात्र दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कहा कि सर्वे कर्मचारी की मनमानी की कई बार शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। (संवाद)